---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने पदोन्नत पी.पी.एस. अधिकारियों से नशों की लानत को खत्म करने के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) के नवपदोन्नत अधिकारियों को राज्य से नशों की लानत मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2025 7:12 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) के नवपदोन्नत अधिकारियों को राज्य से नशों की लानत मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

पंजाब नशों के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है

तकनीकी कैडर के 17 नव-पदोन्नत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है और पुलिस इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशों के अभिशाप से बचाना समय की मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बुनियादी ढांचे की बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवा रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है, ताकि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें पंजाब की शांति भंग करने की साजिशें रच रही हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समयानुसार अपडेट किया जाए।

जनता की सेवा करने की शानदार विरासत को बनाए रखेंगे

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारी पंजाब पुलिस की पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने की शानदार विरासत को बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए समर्पण से काम करने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि पदोन्नत अधिकारी समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए अपने पद का सदुपयोग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण सुनिश्चित करने को कहा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Punjab News

अप्रैल 27, 2026

 Punjab News

अप्रैल 27, 2026

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026