---Advertisement---

Punjab News: CM Bhagwant Mann ने रखी C-PYTE सेंटर की आधारशिला, जानें कैसे ‘मिशन रोजगार’ को मिलेगी रफ्तार?

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने 'मिशन रोजगार' को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में उनके नेतृत्व वाली AAP सरकार खूब काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2024 4:50 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ‘मिशन रोजगार’ को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में उनके नेतृत्व वाली AAP सरकार खूब काम कर रही है। सीएम मान ने आज इसी क्रम में एक और परियोजना की आधारशिला रखी है जिससे कि पंजाब (Punjab News) में रोजगार को बढ़ाया जा सके और युवाओं को लाब पहुंचाया जा सके। सीएम मान के कर कमलों द्वारा सुनाम के खेड़ी गांव में C-PYTE सेंटर की आधारशिला रखी गई है।

पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस C-PYTE सेंटर की मदद से युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के रास्ते खोले जा सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि C-PYTE सेंटर पर हर साल हजारों युवाओं को पुलिस और सेना समेत अन्य रक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण मिलेगा और उनके लिए अवसरों के नए द्वार खोले जा सकेंगे।

CM Mann ने रखी आधारशिला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज सुनाम प्रांत के खेड़ी गांव में एक C-PYTE सेंटर की आधारशिला रखी है। पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासन की देख-रेख में जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

पंजाब सरकार का कहना है कि C-PYTE सेंटर की मदद से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे और उनके बेहतर भविष्य के रास्ते खुल सकेंगे।

मिशन रोजगार को मिलेगी रफ्तार

पंजाब सरकार द्वारा C-PYTE सेंटर का निर्माण कराए जाने का लाभ प्रत्यक्ष रूप से युवा उठा सकेंगे और राज्य में ‘मिशन रोजगार’ को रफ्तार मिल सकेगी। मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये सेंटर 10 एकड़ की भूमि में बनेगा और इस निर्माण में 28.70 करोड़ रूपये की लागत आएगी। दावा किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के पूरा हो जाने के बाद यहां से प्रत्येक वर्ष 1200 युवाओं को पुलिस और सेना समेत अन्य रक्षा बलों में भर्ती के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा सकेगा जिससे कि ‘मिशन रोजगार’ को रफ्तार मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026