---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार ने केन्द्र को लिखा पत्र, रबी फसलों के MSP बढ़ाने की हुई मांग; जानें कैसे किसानों को मिलेगा फायदा

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 15, 2024 2:56 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है। इसी क्रम में मान सरकार ने आज फिर एक बार किसानों के हितों को देखते हुए रबी के फसलों की न्यूतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की मांह कर दी है।

पंजाब सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने के संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है और मांग की है कि केन्द्र सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आगामी सत्र में रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करे। इसमे गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों जैसी प्रमुख रबी की फसले हैं।

MSP बढ़ाने को लेकर लिखा पत्र

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार को पत्र लिख कर रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने के संबंध में सिफारिश भेजी है। पंजाब सरकार की ओर से मांग की गई है कि 2025-26 के लिए रबी फसलों में गेहूं 3104 रुपये प्रति क्विंटल, जौ 2450 रुपये प्रति क्विंटल, सरसो 6770 रुपये प्रति क्विंटल व चना की एमएसपी 6765 रुपये प्रति क्विंटल की जाए।

बता दें कि केन्द्र सरकार सभी राज्यों द्वारा रबी व खरीफ की फसलों पर भेजे गए रेट के आधार पर आंकलन करते हुए एमएसपी तय करती है।

किसानों को मिलेगा फायदा

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा केन्द्र को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कीमत को बढ़ाने के संबंध में भेजी गई सिफारिश अगर स्वीकार कर ली जाती है तो इससे किसानों को बहुत फायदा हो सकेगा।

केन्द्र सरकार अगर गेहूं, जौ, चना व रबी की अन्य फसलों पर एमएसपी बढ़ाकर देने लगे तो इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा और वे आर्थिक रुप से और सशक्त हो सकेंगे। इसके साथ ही आर्थिक रुप से सशक्त होने के बाद किसान और बेहतर ढ़ंग से अपने कृषि कार्य को करते हुए फसलों के पैदावार बढ़ा सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026