---Advertisement---

Punjab News: CM मान के पहल से नशामुक्त बनेगा पंजाब, जानें तस्करों पर कैसे कसी जाएगी नकेल?

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही मान सरकार लगातार सूबे को नशामुक्त बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में आज फिर एक बार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सूबे के प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 6, 2023 3:47 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही मान सरकार लगातार सूबे को नशामुक्त बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में आज फिर एक बार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सूबे के प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। सीएम मान ने प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहे तमाम अधिकारियों को राज्य में नशे के खिलाफ लड़ाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अब जमीनी स्तर पर नशा तस्करों पर नकेल कसी जाने की जरुरत है जिससे नशामुक्त पंजाब की ओर हमारे कदम बढ़ें और राज्य के करोड़ों लोगों की रक्षा हो सके।

सीएम मान की अहम बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में विकास के पथ में अवरोधक बन रहे नशा जैसी जड़ को पंजाब से उखाड़ने की कोशिश जारी है। खबर है कि आज भी सीएम मान ने राज्य के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए काम करने के आदेश दिए हैं। वहीं सीएम मान द्वारा राज्य में चल रहे तमाम विकास कार्यों की रिपोर्ट भी तलब की गई है। उन्होंने इस समीक्षा बैठक के जरिए सभी तरह के आवश्यक निर्देश दिए हैं जिससे की विकास कार्यों को जल्द से जल्द जनता के लिए शुरू किया जा सके।

नशामुक्त पंजाब की तैयारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशामुक्त बनाने की तैयारी चल रही है। सीएम मान ने लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है अब नशा को बढ़ावा देने वाले तस्करों पर नकेल कसने की जरुरत है। उनसे सख्ती से निपटा जाए जिससे कि इस तरह के कार्य में लिप्त अन्य अपराधियों को भी संदेश जाए। वहीं सीएम मान ने प्रशासन से आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए गांव-गांव जाने के निर्देश भी दिए हैं। उनका कहना है कि पुलिस गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुने व उनका निस्तारण करे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026