---Advertisement---

Punjab News: राज्य वन महोत्सव में CM Mann का खास अंदाज! होशियारपुर पहुंचकर महिला से बंधवाई राखी; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बीते कई दिनों से सीएम मान के जालंधर से सरकार चलाने की चर्चा हो रही है जो कि जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2024 1:43 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बीते कई दिनों से सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के जालंधर से सरकार चलाने की चर्चा हो रही है जो कि जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। अब सीएम मान ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

सीएम मान ने आज पंजाब (Punjab News) के होशियारपुर जिले में 73वें राज्य वन महोत्सव के दौरान ही एक महिला से राखी बंधवाई। सीएम मान का ये अंदाज अब लोगों के बीच सुर्खियों का विषय बना हुआ है। उन्होंने इसके अलावा लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं जिससे कि राज्य को हरा-भरा बनाया जा सके और इसकी प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ाया जा सके।

CM Mann का खास अंदाज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्य के होशियारपुर जिले में पहुंचे जहां उन्होंने 73वें राज्य वन महोत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सीएम मान ने इसी मौके पर एक महिला से राखी भी बंधवाई और वन महोत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी में पहुंचकर सभी उत्पादों का जायजा लिया। सीएम मान ने इस दौरान वन महोत्सव में शामिल हुए तमाम सहभागियों का हौसला अफजाई किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शुभकामना संदेश भी दिया।

CM Mann की लोगों से खास अपील

सीएम भगवंत मान ने आज होशियारपुर जिले से ही 73वें राज्य वन महोत्सव के अवसर पर राज्य के लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोग अपने आस-पास के परिवेश में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण (पेड़-पौधे लगाएं) करें जिससे कि प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इसके अलावा अत्याधिक वृक्षारोपण से कृषि प्रधान राज्य पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हरियाली बढ़ेगी और पर्यटक भी राज्य की ओर तेजी से आकर्षित होंगे जिससे लोगों व सरकार दोनों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

सीएम भगवंत मान ने इसके साथ ही किसानों से भी अपील की है कि वे फसलों के सिंचाई हेतु लगाए गए मोटर या ट्यूबवेल के आस-पास कम से कम 4 पौधे लगाएं। सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि अभी लोगों को सलाह दी जा रही है और आगे यदि जरुरत पड़ी से इस संबंध में कानून भी बनाए जाएंगे ताकि हम अपने आने वाले पीढ़ियों को सांस दे सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026