---Advertisement---

पंजाब के लोगों को CM मान का अहम संदेश, श्री गुरुनानक देव की पावन जयंती पर बधाई देने के साथ कही ये बात

Punjab News: आज देश-दुनिया के साथ पंजाब के विभिन्न हिस्सों में गुरु नानक जयंती बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी सूबे के लोगों को गुरु साहिब जी के पावन प्रकाशोत्सव पर बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 27, 2023 1:31 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: आज देश-दुनिया के साथ पंजाब के विभिन्न हिस्सों में गुरु नानक जयंती बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी सूबे के लोगों को गुरु साहिब जी के पावन प्रकाशोत्सव पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि “पूरे विश्व में सभी धर्मों के लोगों के आदरणीय प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरु नानक देव जी, जिन्होंने कर्म और धर्म को एक समान रखा, उनकी जयंती पर सभी को बधाई।” वहीं पंजाब प्रशासन ने भी शासन के निर्देश पर लोगों को इस पावन पर्व की बधाई देते हुए सभी से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की है।

सोशल मीडिया हैंडल पर कही अहम बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रकाश उत्सव या गुरु पर्व पर राज्य के साथ अन्य लोगों को भी बधाई संदेश दिए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी। सीएम मान ने लिखा कि “प्रकाश पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को ढ़ेरो बधाई। आइये हम सभी गुरु साहिब के सिद्धांतों, नाम जपो, किरत करो, वंड छको का अभ्यास करें और सभी की भलाई की तलाश करें।” इसके साथ ही लोगों से श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए गए धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील भी की गई।

https://twitter.com/CMOPb/status/1728968289978896768

पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है गुरु नानक जयंती

आज कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है और देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में गुरु नानक जयंती भी मनाई जा रही है। दरअसल सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु थे गुरु नानक जी का जन्म 1469 ई. में कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए हर वर्ष कार्तिक के पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक जयंती बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। आज के दिन जगह-जगह पर सभाओं का आयोजन होता है जिसमें गुरु नानक देव द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही आज पूरे दिन गुरुद्वारे में सेवा और भक्ति का संगम चलता है।

श्री गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण समाज में लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे। इस दौरान लोगों से जात-पात, भेद-भाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठने की बात कही गई। उन्होंने संपूर्ण समाज में प्रकाश फैलाने का काम किया जिसके कारण उनकी जयंती को बड़े धूम-धाम से प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026