---Advertisement---

नशे के चुंगल से छूटेगा उड़ता पंजाब, CM मान ने ‘ड्रग्स विरोधी साइकिल रैली’ को दिखाई हरी झंडी; देखें वीडियो

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए अनूठे प्रयास करते नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज पंजाब के लुधियाना से 'ड्रग्स विरोधी साइकिल रैली' का आयोजन किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए अनूठे प्रयास करते नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज पंजाब के लुधियाना से ‘ड्रग्स विरोधी साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में सूबे के मुख्यमंत्री सीएम मान भी नजर आए और उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ खुद भी साइकिल चलाई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएम मान के साइकिल रैली में शामिल होने का वीडियो साझा किया है जिसमें वो खुद भी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। पंजाब पुलिस द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा जोरो पर हो रही है और दावा किया जा रहा है कि राज्य जल्द ही नशे की चंगुल से बाहर निकल सकेगा।

‘ड्रग्स विरोधी साइकिल रैली’

पंजाब पुलिस ने आज राज्य में ड्रग विरोधी साइकिल रैली का आयोजन किया था। इस साइकिल रैली को सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखाई। सीएम मान ने इस दौरान कहा कि ये रैली कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसका एकमात्र लक्ष्य राज्य के युवाओं को नशे की चंगुल से बाहर निकालना है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब की धरती को शहीदों की धरती बताया और पूर्व के समय को याद करते हुए कहा कि सूबे की धरा ने पहले तलवार और तीरों के हमले सहन किए हैं। ऐसे में हमें सूबे को अब हो रहे नशे के हमले से बचाना होगा।

नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रशासन की पहल

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सूबे के आला अफ्सरों के नेतृत्व में आज साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया। पंजाब पुलिस की ओर कहा गया है कि इस साइकिल रैली का सफर 13 किलोमीटर का होगा। वहीं साइकिल रैली के बाद भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल भी वितरित किए जाएंगे। पंजाब सरकार के साथ प्रशासन की कोशिश है कि कैसे भी करके राज्य को नशा मुक्त बनाया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026