---Advertisement---

Punjab News: CM Mann की पहल से सड़क दुर्घटनाओं में बचेगी लोगों की जान, जानें क्या है SSF

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2024 2:46 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है। मान सरकार दावा करती है कि उनके हर फैसले से पंजाब के लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लाभवान्वित होते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) की ओर से एक और खास पहल की शुरुआत की गई है।

जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab News) सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य को सड़क सुरक्षा बल (SSF) समर्पित कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा गठित किए गए SSF का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि SSF 24 घंटे और सातों दिन अपनी सेवा देगी और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का काम करेगी।

Punjab News: CM Mann की खास पहल

पंजाब की मान सरकार की ओर से एक खास पहल की शुरुआत की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम मान (CM Mann) ने पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व दुर्घटनाओं के शिकार लोगों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा बल (SSF) को हरी झंडी दिखाई है। इसके तहत पंजाब (Punjab News) के विभिन्न हिस्सों में 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर लोगों की सुरक्षा करेंगे। इन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) नाम दिया गया है।

मान सरकार का दावा है कि देश की किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं हैं जितनी SSF के पास हैं। ये हाईटेक वाहन लोगों तक पहुंच बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकेंगे।

SSF का परिचय

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए सड़क सुरक्षा बल (SSF) बेहद हाईटेक फोर्स है। इस फोर्स के पास हाईटेक वाहनों के साथ विभिन्न तरह के आधुनिक तकनीकी यंत्र हैं जो कि लोगों तक पहुंच बनाने में बेहद मददगार साबित होंगे। पंजाब (Punjab News) की मान सरकार (CM Mann) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा बल (SSF) दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी।

SSF का गठन प्रमुख रुप से मार्ग दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने व दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने के लिए किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगर कोई सड़क हादसा होता है तो वह हादसा SSF की निगरानी में आयेगा और इसके बाद SSF राहत बचाव का काम शुरू करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026