---Advertisement---

पंजाब में खेल को बढ़ावा दे रही मान सरकार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर CM ने की ये अहम टिप्पणी; देखें वीडियो

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार राज्य के आम लोग व अन्य निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए कदम उठा रही है। इ

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 3, 2024 1:26 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार राज्य के आम लोग व अन्य निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मान सरकार पंजाब में खेल-कूद को भी बढ़ावा दे रही है जिससे कि खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से देश के साथ पंजाब का नाम भी रौशन करें। पंजाब (Punjab) सीएममो के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संंबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें सीएम मान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा खिलाड़ियों के लिए अहम टिप्पणी भी की गई है। सीएम मान ने कहा है कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है और पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर दुनिया में एक खास जगह बनाई है। ऐसे में राज्य के सभी खिलाड़ियों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए देश-दुनिया में खास स्थान हासिल करना है।

CMO पंजाब ने जारी किया वीडियो

पंजाब (Punjab) के सीएमओ दफ्तर (मुख्यमंत्री ऑफिस) के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से सीएम मान राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान का कहना है कि “पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही दुनिया में एक खास जगह बनाई है।” ऐसे में सभी खिलाड़ियों को इस कड़ी मेहनत के क्रम को जारी रखना चाहिए। पंजाब सरकार भी खेल को बढ़ावा देने की इस खास मुहिम में खिलाड़ियों के साथ है और उनके द्वारा वर्षों से की जा रही प्रैक्टिस को देखते हुए उन्हें सम्मानित कर रही है जिससे कि उनका मनोबल बना रहे।

https://twitter.com/CMOPb/status/1742400058824482877

पंजाब सरकार की खास पहल

पंजाब सरकार राज्य में खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से सजग नजर आ रही है। इस दिशा में नई खेल नीति को लेकर भी ढ़ेर सारे प्रयास किए जा रहे हैं। मान सरकार की ओर से नई खेल नीति के जरिए गांव से लेकर शहरों तक खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतेजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोच भी रखे गए हैं जो कि प्राथमिक प्रशिक्षण, एथलैटिक्स/खेलों/फिटनैस में राज्य को आगे बढ़ने के लिए अपना योगदान दे सकें। मान सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह से प्रयासरत नजर आ रही है कि पंजाब को क्रीडा के क्षेत्र में भी खूब आगे ले जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026