---Advertisement---

Punjab News: ‘नशामुक्त पंजाब’ के लिए मान सरकार की खास मुहिम, वीडियो संदेश जारी कर CM ने लोगों से की ये अपील

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार राज्य के विकास को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस कड़ी में सीएम भगवंत सिंह मान की ओर से कई अहम दावे भी किए जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2023 5:21 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार राज्य के विकास को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस कड़ी में सीएम भगवंत सिंह मान की ओर से कई अहम दावे भी किए जाते हैं। ताजा जानकारी के सीएम मान ने राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए खास मुहिम चलाई है। इसके तहत लोगों से वीडियो संदेश जारी कर कई तरह की अपील की जा रही है। सीएमओ पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो में सीएम मान ने लोगों से गांव व ब्लॉक स्तर पर एकजुट होकर नशा के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही है। सीएम मान की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि इससे पूर्व भी सूबे पर आई कई मुसीबतों का सामना राज्य के लोगों ने मिलकर किया है। ऐसे में नशामुक्त पंजाब मुहिम के लिए भी लोगों को एकजुट होना होगा जिससे की इस लड़ाई को आसानी से जीता जा सके।

CM मान की खास अपील

पंजाब सीएम भगवंत मान ने राज्य के लोगों से खास अपील की है। सीएमओ पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो के अनुसार उन्होंने लोगों से नशामुक्त पंजाब मुहिम में शामिल होने को कहा है। सीएम मान का कहना है कि राज्य के लोगों ने इससे पहले भी कई मुसीबतों का सामना मिलकर किया है। ऐसे में अब नशामुक्त पंजाब के लिए भी लोगों को गांव व ब्लॉक स्तर पर एकजुट होना होगा जिससे की राज्य को इसकी चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

https://twitter.com/CMOPb/status/1740290676598992908

पंजाब सरकार की खास मुहिम

पंजाब सरकार राज्य को नशे की चंगुल से मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सूबे का प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है और सघन जांच कर नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है। वहीं नशा तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रॉपर्टी भी जब्त की जा रही है। इसके अलावा नशा मुक्ति केन्द्र भी खोले गए हैं जहां युवाओं को हुनर से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं जिससे की वो नशे की चंगुल से निकलकर अपना जीवनयापन आसानी से कर सकें। सीएम मान का दावा है कि राज्य को नशा से मुक्त कराने के बाद इसका विकास और तेजी से किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026