---Advertisement---

Punjab News: खुशखबरी! पंजाब के इस जिले में 24 घंटे होगी जल की आपूर्ति, जानें क्या है मान सरकार की खास पहल?

Punjab News: देश के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक, पंजाब में पानी की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सजग है। इस क्रम में सीएम भगवंत मान (CM Mann) की ओर से तय समय अंतराल पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2024 4:13 अपराह्न | Updated: जुलाई 10, 2024 6:39 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक, पंजाब में पानी की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सजग है। इस क्रम में सीएम भगवंत मान (CM Mann) की ओर से तय समय अंतराल पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। पंजाब की मान सरकार ने एक बार फिर जनता की मांग को देखते हुए लुधियाना वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

AAP Punjab के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक जल्द ही पंजाब (Punjab News) के लुधियाना जिले में 24 घंटे जल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके लिए मान सरकार ने विशेष जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार का दावा है कि इस खास परिजोयना से भू-जल की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।

मान सरकार की खास पहल

पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार ने खास पहल की शुरुआत की है। इसके तहत जल्द ही लुधियाना में 24 घंटे जल आपूर्ति की जा सकेगी। मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासन ने लुधियाना वासियों के लिए 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नहरी पानी को पेयजल के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इससे भू-जल की कमी की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।

मान सरकार की इस खास पहल के तहत सिदवान नहर के पानी का उपयोग किया जाएगा और लगभग 150 टैंकों के माध्यम से शहर में पानी की आपूर्ति के लिए 166 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर में 1000 से अधिक ट्यूबवेल चलाने पर खर्च होने वाली बिजली की भी बचत होगी। दावा किया जा रहा है कि विश्व बैंक के सहयोग से, परियोजना जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी, जिससे शहर में विश्वसनीय जल आपूर्ति होगी।

भू-जल संरक्षण के लिए गंभीर है सरकार

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भू-जल संरक्षण के लिए मान सरकार बेहद गंभीर है। यही वजह है कि पंजाब सरकार ने किसानों से भी फसलों की सिंचाई हेतु नहरी पानी का इस्तेमाल करने की अपील की है। सरकार का दावा है कि भू-जल आगामी भविष्य के लिए एक प्रमुख रिसोर्स है जिसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026