---Advertisement---

Punjab News: किसानों को मान सरकार का तोहफा, गन्ने के मूल्य में वृद्धि का हुआ ऐलान

Punjab News: गन्ना काश्तकारों को देश भर में से सबसे अधिक स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एस. ए. पी.) मुहैया करने के रुझान को जारी रखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को गन्ने के एस. ए. पी. में 11 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया, जिससे किसानों को अपनी उपज का मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 4:53 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: गन्ना काश्तकारों को देश भर में से सबसे अधिक स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एस. ए. पी.) मुहैया करने के रुझान को जारी रखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को गन्ने के एस. ए. पी. में 11 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया, जिससे किसानों को अपनी उपज का मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा।

CM मान ने कही ये बात

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 11 रुपए को शुभ शगुन माना जाता है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को यह तोहफ़ा देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश भर में से गन्ने का सबसे अधिक मूल्य दे रहा है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ हाल ही में हुई मीटिंग में वायदा किया था कि पंजाब गन्ने की कीमत में देश भर में से अग्रणी रहेगा और आज यह वायदा पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना काश्तकारों को मूल्य देने में हमेशा पहले नंबर पर रही है और अब भी यह रुझान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 380 रुपए प्रति क्विंटल एस. ए. पी. दे रही थी, जो हरियाणा की तरफ से हाल ही में 386 रुपए प्रति क्विंटल भाव देने के ऐलान तक सबसे अधिक थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इस कीमत को बढ़ाने का फ़ैसला किया है, जिससे पंजाब के किसानों को बेहद लाभ मिलेगा।

सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों, व्यापारियों, पिछड़े वर्गों, मुलाजिमों समेत समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाज के अन्य वर्गों के लिए भी अच्छी खबरें आऐंगी जिससे ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सपने को साकार किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लोगों के पैसे का तर्कसंगत प्रयोग यकीनी बना रही है और पंजाब में कई जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियाँ लागू की जा रही हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 2 दिसंबर से पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें नये रेट के मुताबिक चलेंगी जिससे किसानों को पहले दिन से लाभ यकीनी बन सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026