---Advertisement---

Punjab News: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, की गई ये खास योजना की घोषणा, जानिए प्रक्रिया

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को मिली खुशखबरी, इस स्कॉलरशिप के तहत पाएं आर्थिक लाभ, फटाफट जानें क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 1:27 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्याधन स्कॉलरशिप योजना शुरू हो गई है। इसके लिए अपने-अपने जिला में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक करें ताकि हर मेधावी छात्र इसका फायदा उठा सके।

किसे मिल सकता है इस स्कॉलरशिप का फायदा

स्कॉलरशिप की बात करें तो इसका फायदा बोर्ड परीक्षा में 80% लाने वाले छात्रों को मिलने वाला है। इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) भीइस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भर सकते हैं इसके लिए उन्हें 70% मार्क्स की जरूरत है। जहां तक इस योजना की बात करें तो इसके लिए वहीं छात्र योग हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख से कम है।

क्या है इस योजना का मकसद

इस स्कॉलरशिप का मकसद बच्चों को अपने करियर और पढ़ाई के लिए जागरूक करना है। गरीब छात्रों की मदद हो सके और पैसे की कमी की वजह से वो अपनी पढ़ाई ना छोड़े। इतना ही नहीं मेधावी छात्रों को 2 साल के लिए डिग्री या फिर पढ़ाई के लिए 10000 के लेकर 75000 तक स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा ताकि वह अपने सपने और करियर को एक नया आयाम दे सके।

यहां जानिए क्या है अंतिम तारीख

विद्याधन स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन भर सकते हैं जो काफी आसान प्रक्रिया है और इसमें किसी तरह की दुविधा होने पर स्टूडेंट हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं जो उनकी पूरी मदद करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया है कि वह अपने-अपने जिला में इस स्कॉलरशिप को लेकर जागरूकता फैलाएं ताकि छात्र इससे वंचित न रह सके। इस स्कॉलरशिप फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। ऐसे में मेधावी छात्र इससे पहले यह फॉर्म भर ले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मार्च 13, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 13, 2026

LPG Cylinder Shortage

मार्च 13, 2026

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 13, 2026

Ladli Behna Yojana

मार्च 13, 2026