---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में भीषण कोहरे का कहर, बदल गई स्कूलों की टाइमिंग; यहां देखें नया शेड्यूल

Punjab News: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम तेजी से करवटे बदल रहा है। ऐसे में कहीं भीषण कोहरे का कहर नजर आ रहा है तो कई राज्य बारिश की चपेट में हैं। पंजाब में इन दिनों कोहरा बढ़ता नजर आया है और लोगों के इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 1:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम तेजी से करवटे बदल रहा है। ऐसे में कहीं भीषण कोहरे का कहर नजर आ रहा है तो कई राज्य बारिश की चपेट में हैं। पंजाब में इन दिनों कोहरा बढ़ता नजर आया है और लोगों के इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूबे के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस मामले का संज्ञान लेकर राज्य में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया है। शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक अब राज्य के सभी स्कूल सुबह 9:30 पर खुलेंगे। वहीं सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में छुट्टी का समय 3:30 बजे होगा।

इन पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया फैसला

पंजाब सरकार राज्य में बढ़ती सर्दी को लेकर पहले ही सतर्क नजर आ रही है। शासन की ओर से निर्देश जारी कर स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करने की बात कही गई है। इसके तहत अब राज्य के स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे जबकि इन स्कूलों में छुट्टी की टाइमिंग 3:30 बजे होगी। शासन की ओर से छात्रों व विद्यालय के सभी स्टॉफ की सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। शासन का कहना है कि ये आदेश 4 दिसंबर यानी सोमवार से लागू होकर 23 दिसंबर शनिवार तक चलेगा। इस दौरान सभी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों इस तय समय पर ही संचालित होंगे।

तेजी से बदल रहा पंजाब का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल व कश्मीर से सीमा साझा करने वाले पंजाब में मौसम तेजी से करवटे बदल रहा है। ऐसे में राजधानी चंडीगढ़ के साथ पटियाला, लुधियाना, अमृतसर व राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान गिरता नजर आया है। वहीं हलवारा, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली के साथ आदमपुर व अन्य हिस्सों में भी हवाओं की रुख बदला है। इसके परिणाम स्वरुप राज्य में भीषण कोहरा देखने को मिल रहा है। पंजाब सरकार का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शासन ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ऐसे में जो भी स्कूल शासन के आदेश उल्लंघन करते पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026