---Advertisement---

Punjab News: सीएम Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की हुई अहम बैठक, कई बड़े फैसले पर लगी मुहर; जानें डिटेल

Punjab News: आज पंजाब कैबिनेट की चंडीगढ़ में बैठक हुई इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। 2 सितंबर से पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 29, 2024 6:23 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: आज पंजाब कैबिनेट की चंडीगढ़ में अहम बैठक हुई इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। मालूम हो कि 2 सितंबर से पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। इस पहले ही आज पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई जिसमे खुद सीएम Bhagwant Mann भी मौजूद थे। यह बैठक चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में करीब सुबह 11 बजे शुरू हुई। बता दें के इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और कुछ अहम फैसले भी लिए गए है।

मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की जिसमें इससे जुड़ी जानकारी सांझी की। इस मौके पर हरपाल चीमा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पंजाब पंचायती राज एक्ट में कई बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कई अहम जानकारी प्रदान की है(Punjab News)।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “पंजाब मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया।

हाउस सर्जन और हाउस फिजिशियन के 435 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने इसकी मंजूरी दे दी है”।

निर्वाचन नियम 1994 में संशोधन

उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट की बैठक में पंजाब पंचायती राज एक्ट में कई बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। संशोधन के तहत, पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। पंजाब में पहले पंच-सरपंच का चुनाव राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर लड़ा जा सकता था। लेकिन अब उस नियम को खत्म कर दिया गया है।

पीसीएस अफसरों के पदों में हुई बढ़ोतरी

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सीएम Bhagwant Mann जी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले के मुताबिक प्रदेश में पीसीएस अफसरों के पद 310 से बढ़ाकर 369 कर दिए गए हैं। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही नये अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 June 2026

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Lucknow News

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 28, 2026