---Advertisement---

Punjab News: ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ का क्रेज! मुकाबलों में जमकर हिस्सा ले रहे प्रतिभागी; जानें आयोजन का लक्ष्य?

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खेल को तेजी से बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयासरत है। इसी क्रम में मान सरकार की ओर से 'खेदां वतन पंजाब दियां' के तीसरे सत्र की शुरुआत कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 4, 2024 12:14 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खेल को तेजी से बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयासरत है। इसी क्रम में मान सरकार की ओर से ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे सत्र की शुरुआत कर दी गई है। इस खास आयोजन के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों में फुटबॉल, कबड्डी, सर्कल कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग जैसे खेल आयोजित किए जा रहे हैं। (Punjab News)

पंजाब शासन की ओर से आयोजित किए जा रहे इन खेलों में खिलाड़ी जमकर हिस्सा भी ले रहे हैं और आयोजन को सफल बनाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि इस खास आयोजन का लक्ष्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे की चंगुल से बचाना है।

पंजाब में ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ का क्रेज!

पंजाब में शासन के निर्देश पर इन दिनों ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे सत्र की शुरुआत हो गई है। इसके अंतर्गत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्थित नरेश चंद्र स्टेडियम खन्ना, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिधवान बेट, जीएचजी खालसा कॉलेज सुधार और संत संतोख सिंह मर्डिंग स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल, कबड्डी, सर्कल कबड्डी, खो-खो जैसे खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि और बढ़ाई जा सके और क्रीडा क्षेत्र में उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

आयोजन का लक्ष्य?

पंजाब में आयोजित किए गए ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे सत्र का खास लक्ष्य है। इस आयोजन के जरिए शासन, सर्वप्रथम प्रतिभागियों के भीतर क्रीडा के प्रति उत्साह को और बढ़ाना चाहता है। इसके लिए ‘खेदां वतन पंजाब दियां’ आयोजन के जरिए युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में बताने का लक्ष्य है। शासन का दावा है कि प्रतिभागी इस आयोजन का हिस्सा बन नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जान सकेंगे और नशामुक्त पंजाब अभियान को रफ्तार दे सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026