---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस की शानदार विरासत कायम रखते हुए राज्य को नशा मुक्त बनाएं: मुख्यमंत्री ने पदोन्नत पी.पी.एस. अधिकारियों को प्रेरित किया

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (पी.पी.एस) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 20, 2025 11:04 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (पी.पी.एस) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है

डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) से पदोन्नत होकर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.पी.) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल है और इसे राज्य से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय भी जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे है और पुलिस बल इस मिशन में अहम भूमिका निभा रहा है।

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने अधिकारियों से “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम की शानदार सफलता सुनिश्चित करने की अपील की और जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को नशों के चंगुल से बचाना समय की मांग है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी सार्वजनिक सेवा के प्रति उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026