---Advertisement---

Punjab News: पौष्टिक आहार की आपूर्ति के लिए Mann सरकार का अहम फैसला, 33.65 करोड़ रुपये जारी

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार राज्य के नागरिकों के हित को देखते हुए फैसले लेती है। इस क्रम में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक जैसे क्षेत्र में व्यापक तौर पर बदलाव देखने को भी मिलते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 5:06 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार राज्य के नागरिकों के हित को देखते हुए फैसले लेती है। इस क्रम में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक जैसे क्षेत्र में व्यापक तौर पर बदलाव देखने को भी मिलते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मान सरकार की ओर से आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पौष्टिक आहार के संबंध में बड़ा फैसला लिया गया है।

सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब (Punjab News) सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति के लिए 33.65 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसकी जानकारी पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के हवाले से सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मान (CM Mann) सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी क्रम में ये अहम फैसला लिया गया है।

Punjab News: Mann सरकार का अहम फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पोषाहार सामग्री की आपूर्ति को लेकर अहम फैसला किया है। पंजाब (Punjab News) सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मान (CM Mann) सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति के लिए 33.65 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1750473393307255155

बता दें कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मार्कफेड के माध्यम से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए धनराशि से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आसानी से पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा जिससे लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन मिल सके।

डा. बलजीत कौर का संबोधन

पंजाब सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस अहम ऐलान के बाद अपने विचार रखे हैं। उन्होंने सर्वप्रथम स्पष्ट किया है कि भगवंत सिंह मान (CM Mann) के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में पंजाब (Punjab News) सरकार के इस फैसले से लोगों को बेहतर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026