---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के निर्देश पर ‘ड्रग फ्री मिशन’ को रफ्तार, पुलिस ने बरामद की हेरोइन की बड़ी खेप; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब को 'ड्रग मुक्त' बनाने के लिए मान सरकार की ओर से एक खास मुहिम छेड़ी गई है। दावा किया जाता है कि राज्य ड्रग मुक्त होने के बाद दुगने रफ्तार से विकास पथ पर आगे बढ़ सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 3, 2024 1:22 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब को ‘ड्रग मुक्त’ बनाने के लिए मान सरकार की ओर से एक खास मुहिम छेड़ी गई है। दावा किया जाता है कि राज्य ड्रग मुक्त होने के बाद दुगने रफ्तार से विकास पथ पर आगे बढ़ सकेगा। इस क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) भी बेहद सख्त हैं और नशा तस्करों पर जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

पंजाब (Punjab News) पुलिस ने सीएम मान ने निर्देशों का पालन करते हुए राज्य के ‘ड्रग फ्री मिशन’ को खूब रफ्तार दी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस खास मुहिम के तहत पिछले 1 महीने से भी कम समय में 30 किग्रा से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है। प्रशासन का कहना है कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का ये क्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक राज्य का ‘ड्रग फ्री मिशन‘ पूर्णत: सफल नहीं हो जाता।

ड्रग फ्री मिशन को मिली रफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर राज्य में ड्रग फ्री मिशन को रफ्तार मिली है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले 1 महीने से भी कम समय में इस कास मुहिम के तहत 30 किग्रा से भी ज्यादा हेरोइन बरामद किए हैं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 11 जून को काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने 8 किग्रा हेरोइन, 20 जून को अमृतसर पुलिस ने 20 किग्रा हेरोइन, 28 जून को BSF ने 6 किग्रा हेरोइन, 29 जून को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 8 किग्रा हेरोइन और 30 जून को अमृतसर सिटी पुलिस ने 3 किग्रा हेरोइन बरामद किए हैं। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही राज्य को ड्रग फ्री बनाया जाएगा और जिससे कि युवाओं को नशे की चंगुल से बचाया जा सके।

‘मान सरकार’ का खास प्रयास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत नजर आ रहे हैं। इस क्रम में शासन की ओर से नशा मुक्त अभियान चलाकर तस्करों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है और राज्य को नशे की जंजाल से निकाला जा रहा है।

पंजाब सरकार का दावा है कि जिस दिन राज्य पूरी तरह से नशा की चंगुल से बाहर निकल जाएगा, उस दिन से राज्य के युवा उपलब्धि की ओर और तेजी से बढ़ सकेंगे। सीएम मान भी खुले मंचो से कहते हैं कि नशा मुक्त पंजाब बनने के बाद राज्य के लोग इसके चंगुल से निकल कर ‘विकसित पंजाब’ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026