---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को श्री गुरु अंगद देव जी के गुरतगद्दी दिवस पर दी बधाई, जानें डिटेल

Punjab News: गुरु अंगद देव जी के गुरतगद्दी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 22, 2024 12:07 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: गुरु अंगद देव जी के गुरतगद्दी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मालूम हो कि सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगद देव थे। उनका वास्तविक नाम लहणा था। जानकारी के मुताबिक उनका जन्म 31 मार्च 1504 ईस्वी में हुआ था। गुरु नानक जी ने इनकी भक्ति और आध्यात्मिक योग्ता से प्रभावित होकर इन्हें अपना मना और अंगद नाम दिया था।

सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सेवा के जन-समूह, गुरुमुखी दानियों,

दूसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अंगद देव जी के गुरतगद्दी दिवस की आप सभी को बधाई। गुरु साहिब जी ने गुरुमुखी लिपि का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ पूरी मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा का संदेश भेजा (Punjab News)।

कौन थे सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगद देव जी?

मालूम हो कि गुरु अंगद देव जी का जन्म 31 मार्च 1504 ईस्वी में हुआ था। कहा जाता है कि नानक देव जी ने गुरु अंगद देव जी 7 परीक्षाएं ली थी। सिख धर्म और गुरु के प्रति उनकी आस्था देखकर गुरु नानक जी ने उन्हें दूसरे नानक की उपाधि दी और गुरु अंगद का नांम दिया। तब से वह सिखों के दूसरे गुरु कहलाए।

29 मार्च 1552 में अपना शरीर त्याग दिया

बताते चले कि सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव जी ने गुरु अमर दास जी को उनकी सेवा और समर्पण से खुश होकर एवं उन्हें सभी प्रकार से योग्य जानकर गुरु गद्दी सौंप दी। इस प्रकार वह गुरु अमर दास जी उनके उत्तराधिकारी और सिखों के तीसरे गुरु बन गए। 29 मार्च 1552 को गुरु देव जी ने अपना शरीर त्याग दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026