---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री ने रखी शूटिंग रेंज की नींव, अब सरकारी स्कूलों में भी मिलेगा हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं का लाभ

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल में रखी शूटिंग रेंज की नींव, जानें किन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे छात्र।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2024 3:28 अपराह्न

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तब से राज्य में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने और जनता तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का काफी विकास हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शूटिंग रेंज की रखी नींव रखी है। इसका लाभ अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे उठा सकेंगे। पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब शूटिंग रेंज, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लोदीपुर के सरकारी स्कूल को दी बड़ी सौगत

इसकी जानकारी पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट AAP Punjab पर भी दी है। जिसमें लिखा है कि, “शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लोदीपुर स्थित सरकारी आदर्श एसएससी स्कूल में पहली शूटिंग रेंज की आधारशिला रखी “सरकारी स्कूलों में शूटिंग रेंज, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी”।

सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

शिक्षा मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब के लोदीपुर में सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहली शूटिंग रेंज की आधारशिला रखकर इस खास सुविधा की शुरुआत की है। आज से पहले इस तरह की सुविधाओं का लाभ आर्थिक रुप से मजबूत लोग या फिर बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही उठा सकते थे, लेकिन पंजाब सरकार ने अब ये सुविधाएं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खोल दी हैं। लोदीपुर में एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान, फुटबॉल एस्ट्रो टर्फ मैदान और तैराकी पूल बनाने की तैयारी चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026