---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को दिया मुआवजा, अब तक 48 करोड़ रुपये वितरित

Punjab News: पंजाब सरकार तरफ से बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है। बताया जा रहा है, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित (पीड़ित) किसानों की मदद के लिए 11 सितंबर तक उनके बैंक अकाउंट्स में कुल 48 करोड़ 26 लाख 62 हजार 352 रुपए जमा करा दिए गए हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 12, 2023 7:01 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार तरफ से बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है। बताया जा रहा है, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित (पीड़ित) किसानों की मदद के लिए 11 सितंबर तक उनके बैंक अकाउंट्स में कुल 48 करोड़ 26 लाख 62 हजार 352 रुपए जमा करा दिए गए हैं।  इस बात की सूचना खुद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर जिम्पा ने की है। बता दें कि ब्रह्मा शंकर जिम्पा वर्तमान में पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हैं। 

पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने क्या जानकारी दी?

बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्री जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ और भारी बारिश की वजह से धान की खराब पनीरी और अन्य फसलों के नुकसान के लिए किसानों को राहत राशि के रूप में 188 करोड़ 62 लाख 63 हजार रुपए की राशि राजस्व विभाग को जारी की थी। ऐसे में हमने 11 सितंबर तक प्रदेश के किसानों के खाते में सीधा 48 करोड़ 26 लाख 62 हजार 352 रुपए जमा करा दिए हैं। ऐसे में उनकी इससे काफी मदद मिलेगी। पंजाब सरकार सभी क्षेत्रों में अनवरत कार्य कर रही है। ये आगे भी करती रहेगी। मंत्री के मुताबिक यह पहली बार ऐसा हो रहा है, जब किसानों को कोई सरकार प्रति एकड़ 6800 रुपए की मुआवजा राशि दे रही है।

बारिश ने हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा पंजाब में इस वर्ष बरपाया कहर

देखा जाए तो भारी ने सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। लेकिन फिर भी बारिश के प्रभाव से पंजाब भी अछूता नहीं रहा है।  इस भारी बारिश ने न सिर्फ लोगों की रोजमर्रा का जीवन प्रभावित किया बल्कि पंजाब के किसानों की खड़ी फसलों को भी बर्बाद कर दिया। ऐसे में अब पंजाब सरकार किसानों के खाते में पैसे डाल रही है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026