---Advertisement---

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI से जुडे़ बदमाशों को धर-दबोचा; भारी संख्या में अवैध हथियारों की बरामदगी

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में चैन-शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रशासन ने आतंकी संगठन ISI के नियंत्रण वाले पाक बेस्ड आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 बदमाशों की गिरफ्तारी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 5:24 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में चैन-शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रशासन ने आतंकी संगठन ISI के नियंत्रण वाले पाक बेस्ड आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 बदमाशों की गिरफ्तारी की है। प्रशासन द्वारा पकड़े गए इन बदमाशों के पास से भारी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसमें 8 पिस्टल के साथ 9 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस जैसे अवैध हथियार शामिल हैं। इसकी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई और साथ ही ये भी बताया गया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश किसी धार्मिक नेता की टार्गेट किलिंग करने वाले थे।

पंजाब डीजीपी ने दी जानकारी

पंजाब के बठिंडा में सूबे की काउंटर इंटेलिजेंस ने पाक बेस्ड आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 बदमाशों की गिरफ्तारी की है। प्रशासन का दावा है कि ये सभी बदमाश, आतंकी संगठन ISI की नियंत्रण वाले पाक बेस्ड आतंकी मॉड्यूल के सदस्य हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कई खुलासे किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि पकड़े गए सभी बदमाश संगरुर जेल में UAPA की सजा काट रहे कुख्यात गैंगेस्टर के संपर्क में थे। उन्होंने ये भी कहा है कि मामले की अग्रिम जांच जारी है और जल्द ही इसमें अन्य खुलासे किए जाएंगे।

अवैध हथियारों की बरामदगी

पंजाब पुलिस की ओर से बदमाशों से अवैध हथियार के बरामदगी को लेकर भी खबर सामने आई है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल के मुताबिक प्रशासन ने बदमाशों के पास से 8 पिस्टल, 9 मैगजीव व 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रुप से तीनों बदमाशों पर बठिंडा थाना कैंट में चोरी व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। वहीं प्रशासन का दावा है कि बरामद किए गए अवैध हथियार पड़ोसी राज्यों से खरीदे गए थे।

टार्गेट किलिंग का था प्लान

पंजाब पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश राज्य में टार्गेट किलिंग को अंजाम देने वाले थे। दावा किया जा रहा है कि टार्गेट किलिंग के तहत उनके निशाने पर कोई धार्मिक नेता था। बता दें कि अगर बदमाश अपने मंसूबे में सफल होते तो राज्य में हिंसा भड़क सकती थी। ऐसे में प्रशासन ने तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी कर राज्य को बड़े खतरे से बचाया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले का पुरा खुलासा कर इसको सुलझा लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026