---Advertisement---

Punjab News: प्रचंड गर्मी के बीच आंधी-बारिश, जीरकपुर में बिलबोर्ड गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त; जानें मौसम का ताजा हाल

Punjab News: उत्तर भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक, पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आंधी व तेज बारिश दर्ज की गई है। इसके तहत चंडीगढ़ से लेकर संगरूर, बठिंडा, अमृतसर व तरन-तारन जैसे इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 6, 2024 10:33 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: उत्तर भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक, पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आंधी व तेज बारिश दर्ज की गई है। इसके तहत चंडीगढ़ से लेकर संगरूर, बठिंडा, अमृतसर व तरन-तारन जैसे इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। हालाकि तेज आंधी के कारण ही पंजाब के जीरकपुर में एक भीषण हादसा भी देखने तो मिला है।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब के जीरकपुर में स्थित ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट मार्केट में बिलबोर्ड गिरने के कारण 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दावा किया जा रहा है कि आंधी व बारिश के कारण लोग पार्किंग में नहीं थे जिससे उनकी जान बच गई।

प्रचंड गर्मी के बीच आंधी-बारिश

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही बीते दिन पंजाब के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी व भारी बारिश देखने को मिली। इसमें प्रमुख रूप से मोहाली, संगरूर, अमृतसर, चंडीगढ़, तरन-तारन व तपा के कई इलाके शामिल हैं जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी है।

जीरकपुर में भीषण हादसा

पंजाब के मोहाली जिले में स्थित जीरकपुर शहर को चंडीगढ़ का प्रवेश द्वार कहा जाता है। बीते कुछ समय से यहां विकास कार्य इतनी तेजी से हुए हैं कि जीरकपुर, चंडीगढ़ का उपनगर ही बन गया है। जीरकपुर के विभिन्न हिस्सों में देखें ऊंचे-ऊंचे स्थानों पर लगे बिलबोर्ड कभी-कभी दिक्कतों का कारण बन जाते हैं।

जीरकपुर के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट मार्केट में भी कुछ ऐसा ही हुआ और भारी बारिश व तेज आंधी के कारण यहां बिलबोर्ड टूट कर गिर पड़ा जिससे पार्किंग में स्थित 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो जारी किया है जिसमें क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को देखा जा सकता है।

मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के कई शहरों में आज फिर एक बार तेज आंधी व भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, गुरुदासपुर, फजलिका, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, तरन-तारन, पटियाला व पठानकोट जैसे इलाके शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बदलता मौसम, मॉनसून के दस्तक देने का सूचकांक है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026