---Advertisement---

Punjab News: राज्य की सूरत बदलने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ को दी हरी झंडी

Punjab News: राज्य के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी।इस संबंध में निर्णय मंत्रिमंडल ने आज शाम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक में लिया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 24, 2025 7:45 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: राज्य के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी।इस संबंध में निर्णय मंत्रिमंडल ने आज शाम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक में लिया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत 585 करोड़ रुपए के फंड की व्यवस्था की गई है

यहां जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के तहत राज्य के सभी जिलों में लोगों की रोजमर्रा की महत्वपूर्ण विकास आवश्यकताओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत 585 करोड़ रुपए के फंड की व्यवस्था की गई है। इन फंडों का कार्यभार डिप्टी कमिश्नरों के पास होगा और ये फंड विधायकों, सामुदायिक संगठनों, नागरिक समूहों और सामाजिक भावना वाले नागरिकों की सिफारिशों के आधार पर खर्च किए जाएंगे। सिफारिश किए गए/प्रस्तावित कार्यों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंजूरी दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी देगी

यह मंजूरी डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी देगी, लेकिन इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त जिले के प्रभारी मंत्री की सहमति आवश्यक होगी। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी निर्धारित अथॉरिटी के माध्यम से कार्य को पूरा कराएगी और इसकी उचित निगरानी तथा कार्य को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करेगी। डिप्टी कमिश्नर स्वीकृत कार्यों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी देने में सक्षम होंगे।

पटियाला व एस.ए.एस. नगर जिले में गांवों को तब्दील करने की मंजूरी*
मंत्रिमंडल ने माणकपुरा, खेड़ा गज्जू, उरना, चंगेरा, उच्चा खेड़ा, गुरदित्तपुरा, हदितपुरा और लैहलां सहित आठ गांवों के लोगों की सुविधा के लिए इन गांवों को तहसील राजपुरा (पटियाला) से उप-तहसील बनूड़ (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) में तब्दील करने की भी मंजूरी दे दी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026