---Advertisement---

Punjab Panchayat Election 2024 की जबरदस्त धूम! ढ़ोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुआ नामांकन; यहां समझें पूरा चुनावी शेड्यूल

Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के अथक प्रयासों के बाद पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिल गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 27, 2024 3:17 अपराह्न

Punjab Panchayat Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के अथक प्रयासों के बाद पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिल गई है। राज्य चुनाव आयोग ने इसी क्रम में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आज यानी 27 सितंबर से नामांकन शुरू करा दिया है। इस दौरान Punjab Panchayat Election 2024 में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार ढ़ोल-नगाड़ों से साथ नामांकन करना शुरू कर चुके हैं।

पंजाब पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया तो शुरू हो गई है। हालाकि लोगों के मन में अब भी कई तरह से सवाल हैं। जैसे कि प्रदेश की कितनी ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा? पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तारीख क्या होगी? नामांकन कब तक किया जाएगा? ऐसे में हम आपको आज Punjab Panchayat Election 2024 से जुड़े शेड्यूल और सभी तरह के सवालों के जवाब विस्तार से देंगे।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी

पंजाब में आज पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके तहत उम्मीदवारों का नामांकन आज से शुरू हो गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। इसके बाद नामांकन की जांच और अन्य प्रक्रियाएं होंगी। वहीं मतदान के लिए 15 अक्टूबर 2024 का दिन चुना गया है। इस दिन राज्य के 13237 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा।

कब से कब तक होगा नांमाकन?

राज्य चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नांमाकन की प्रक्रिया 27 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपना नामांकन करा सकेंगे। वहीं मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय तय किया गया है।

Punjab Panchayat Election 2024 को लेकर अहम ऐलान

राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर कई अहम ऐलान किए हैं। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोई भी ‘डिफॉल्टर’ व्यक्ति पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जिन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ना है उन्हें ‘कोई बकाया नहीं’ का प्रमाण पत्र पेश करना होगा। इसका सीधा आशय है कि सरपंच एवं पंच का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ पंचायत का कोई बकाया नहीं होना चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026