---Advertisement---

Punjab Police का नशे पर एक और प्रहार, सीमा पार से आए 3 किलोग्राम ड्रग्स सहित दो देसी पिस्तौल किया बरामद; जानें पूरी डिटेल

Punjab Police: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार कड़े प्रहार कर रही है, इसी बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से 3 किलोग्राम से अधिक का ड्रग्स पकड़ा है। बता दें कि Punjab Police नशे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चला रही है, ताकि नशे ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 16, 2025 10:52 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार कड़े प्रहार कर रही है, इसी बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से 3 किलोग्राम से अधिक का ड्रग्स पकड़ा है। बता दें कि Punjab Police नशे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चला रही है, ताकि नशे पर अंकुश लग सकें। पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए है। इसके अलावा पुलिस ने 2 देशी पिस्तौल और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

Punjab Police ने सीमा पार से आए 3 किलो से अधिक ड्रग्स को किया बरामद

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “युद्ध नशेया विरूद्ध के तहत एक बड़ी कार्रवाई में, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने तरनतारन के कोटली सुर सिंह गांव के जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन को गिरफ्तार किया।

जो पाक-आधारित तस्करों से जुड़ा हुआ है। और उसके पास से 3.105 किलोग्राम हेरोइन, दो देसी पिस्तौल (.32 बोर), 25 कारतूस (.32 बोर), 12 कारतूस (12 बोर), 2 मैगजीन और एक डिजिटल स्केल बरामद किया”।

पुलिस ने नेटवर्क खत्म करने के लिए चलाया विशेष अभियान

आगे दी गई जानकारी के अनुसार जांच से पता चला है कि जोबनजीत सिंह को सीमा पार से हेरोइन की खेप मिली थी और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। एसएएस नगर के पीएस #एएनटीएफ में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।PunjabPoliceInd नार्को नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब के युवाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मालूम हो कि सीएम मान की अगुवाई में पिछले कुछ सालों में नशे पर काफी हद तक प्रतिबंध लग गया है, इसके अलावा लगातार ड्रग्स को पकड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक कई किलों ड्रग्स को पकड़ा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026