CM Bhagwant Mann: नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस ने कसी कमर, 53 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर पर कसी नकेल; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अभी तक 53 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की  गिरफ्तारी की जा चुकी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अभी तक 53 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की  गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में कानून व्यवस्था पर भी जोड़ दिया जा रहा है। गैंगेस्टरों की ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार 96 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 1244 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹5,970 ड्रग मनी बरामद की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 96 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 1244 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,970 रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

29 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 96 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार 375 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 53119 हो गई है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली नई रफ्तार

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 96 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 1.8 किलोग्राम,
कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 1244, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 5,970 रुपये, 375 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 53,119 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 29 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।

 

 

Exit mobile version