---Advertisement---

पंजाब में E-Shram Portal पर रिकॉर्ड पंजीकरण! श्रमिकों के लिए चिकित्सा, बीमा और पेंशन समेत कई सुविधाओं की वकालत कर रही मान सरकार

E-Shram Portal: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की दशा-दिशा बदलने के लिए प्रयासरत है। मजदूर वर्ग की स्थिति बदले इसके लिए बढ़-चढ़कर पंजाब में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 5, 2025 5:41 अपराह्न

E-Shram Portal
Follow Us
---Advertisement---

E-Shram Portal: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की दशा-दिशा बदलने के लिए प्रयासरत है। मजदूर वर्ग की स्थिति बदले इसके लिए बढ़-चढ़कर पंजाब में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। ‘AAP Punjab‘ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। E-Shram Portal पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को चिकित्सा, बीमा, पेंशन समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मान सरकार लगातार आवाज उठा रही है। सीएम भगवंत मान की सरकार खुद इस दिशा में आगे बढ़कर आ रही है। सरकार ने भी वित्त वर्ष 2024-25 में करोड़ो रुपए जारी कर श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है।

पंजाब में E-Shram Portal पर रिकॉर्ड पंजीकरण!

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब में 50 लाख से ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर हुआ है। सटीक आंकड़े की बात करें तो पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 5775402 पर पहुंचती है। मान सरकार भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के लिए चिकित्सा, बीमा, पेंशन और बच्चों के वजीफे की वकालत करता है।

मान सरकार की ओर से E-Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिकों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 19055 श्रमिकों को 31.71 करोड़ वितरित किए गए हैं। इसके अलावा निर्माण कार्य में हिस्सा लेने वाले श्रमिकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरलीकृत किया गया है। श्रमिकों की समस्या के समाधान हेतु हेल्प डेस्क बनाने का भी जिक्र है जो कि सरकार की पारदर्शी नीतियों को दर्शाता है।

श्रमिकों की दशा-दिशा बदल रही भगवंत मान सरकार!

पंजाब सरकार राज्य में श्रमिकों की दशा-दिशा बदलने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में श्रमिकों की सुविधा के लिए पंजीकरण फॉर्म को सरल बनाया गया है। फॉर्म नंबर 27 का पंजाबी भाषा में अनुवाद कर सरकार ने कई सुधार भी पेश किए हैं। सरकार का सख्त आदेश है कि E-Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा जाए। अधिकारी श्रमिकों के हित का ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन तक मदद पहुंचाने का काम करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026