---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा पंजाब! राजस्व संग्रह में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रचा इतिहास

CM Bhagwant Mann के कुशल नेतृत्व में पंजाब के विकास को गति मिली है। सूबे में राजस्व संग्रह के रिकॉर्ड आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं। भगवंत मान सरकार ने इस सेक्टर में इतिहास रचते हुए बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 5, 2026 4:40 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: कृषि से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग समेत अन्य सभी जगत में मान सरकार कीर्तिमान रच चुकी है। यही वजह है कि पंजाब के शहरी इलाकों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक की तस्वीर बदली नजर आती है। ये सबकुछ संभव हो सका है सीएम भगवंत मान के कुशल नेतृत्व से।

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने एक और बड़ा कीर्तिमान रचते हुए राजस्व संग्रह के मामले में लंबी छलांग लगाई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब राजस्व वृद्धि के मामले में भारत के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है।

राजस्व संग्रह मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रचा इतिहास!

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राजस्व संग्रह मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचा है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजाब का कर राजस्व बढ़कर 57919 करोड़ हो गया है। ये आंकड़ा 2021-22 में 37327 करोड़ था। ऐसे में राजस्व संग्रह के मामले में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।

आबकारी विभाग की बात करें तो यहां राजस्व में 86.77 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही 2022 से जनवरी 2026 तक प्राप्त कुल राजस्व के आंकड़े भी सामने आए हैं। इसके तहत भगवंत मान सरकार को कुल 83739 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद वार्षिक औसत 21845 करोड़ हो गई है। ये आंकड़े मान सरकार की उपलब्धि के प्रमाण हैं।

पंजाब CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में विकास को मिली गति!

राजस्व संग्रह में कीर्तिमान गढ़ना इस बात का प्रतीक है कि मान सरकार ने विकास को गति दी है। जो राज्य राजस्व संग्रहण के मामले में अव्वल है, वहां विकास को गति मिलनी तय है। सरकार जनता से प्राप्त राजस्व की मदद से ही स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत अन्य तमाम जगत में सुविधाओं का विस्तार करती है। पंजाब में भी यही फॉर्मूला नजर आ रहा है। यहां सरकार अपनी नीतियों से राजस्व प्राप्त कर सूबे की तस्वीर बदलते हुए विकास कार्य को रफ्तार दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026