---Advertisement---

Sikh Shot in Pakistan: पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की हत्या पर बोले SPGC प्रमुख, ‘मामला गंभीर, विदेश मंत्री करें हस्तक्षेप’

Sikh Shot in Pakistan: SPGC प्रमुख ने पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की हत्या की निंदा की है। उन्होंने विदेश मंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 26, 2023 4:38 अपराह्न

Sikh Shot in Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

Sikh Shot in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कभी आतंकवाद तो कभी अल्पसंख्यकों पर क्रूरता के लिए सुर्खियों में रहता है। बीते दिनों पाकिस्तान अपनी कंगाल हालत को लेकर सुर्खियों में था। लेकिन, एक बार फिर पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के लिए सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तान से आए दिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही मामला पाकिस्तान के पेशावर से सामने आया है, जहां एक सिख व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी गई। इस घटना का अब भारत में विरोध हो रहा है।

‘मामला गंभीर, विदेश मंत्री करें हस्तक्षेप’

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SPGC) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। उन्होंने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार को गंभीर होना चाहिए। दो दिनों में सिखों पर हमले की यह दूसरी घटना है।”

ये भी पढ़ें: Barack Obama Remarks: ओबामा पर फूटा निर्मला सीतारमण का गुस्सा, कहा-‘जिन्होंने मुस्लिम देशों पर बरसाए बम, उन पर कैसे करें भरोसा’

‘अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले बढ़ें’

हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ये घटना काफी चिंताजनक है। पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों खासकर सिख समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पेशावर पाकिस्तान का एक बड़ा शहर है। वहां 15,000 के करीब सिख रहते हैं। मार्च में भी कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक सिख व्यक्ति को गोली मार दी थी।

पाकिस्तानी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने पाकिस्तानी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वहां की सरकार ने पहले को दोषियों को कड़ी सजा दिलाई होती तो ऐसी घटना दोबार नहीं होती। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है कि वे राजनयिक स्तर पर इस मामले में हस्तक्षेप करें और वहां की सरकार को सिख समुदाय की सुरक्षा के दृष्टिगत कदम उठाने को कहें।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 2, 2026

Punjab News

अगस्त 2, 2026

कल का मौसम 3 अगस्त 2026

अगस्त 2, 2026

Rain Alert 3 Aug 2026

अगस्त 2, 2026

Jharkhand News

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026