---Advertisement---

Bhagwant Mann के नेतृत्व पर विश्वास! पंजाब में नगर निगम चुनाव से पहले Congress के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन

Bhagwant Mann: नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) सियासी समीकरण को साधने में जुट गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहरा चुकी 'आप' नगर निगम चुनाव में भी बेहतर करने को आतुर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 10, 2024 5:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) सियासी समीकरण को साधने में जुट गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहरा चुकी ‘आप’ नगर निगम चुनाव में भी बेहतर करने को आतुर है। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में लगातार रणनीतियों को साधने का काम किया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबित आप ने आज सधी कदम उठाते हुए जालंधर क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) से ठीक पहले कांग्रेस नेता जगदीश राजा और अनीता राजा ने ‘आप’ की सदस्यता ले ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नए नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है।

Bhagwant Mann के नेतृत्व पर विश्वास कर AAP में शामिल हुए मौजूदा मेयर!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। इसमें जालंधर से कांग्रेस के मौजूदा मेयर जगदीश राजा और मौजूदा पार्षद अनीता राजा का नाम शामिल है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ का बढ़ता कुनबा पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद है। दावा किया जा रहा है कि अन्य दलों के नेताओं के ‘आप’ में शामिल होने का लाभ नगर निगम चुनाव में मिलेगा। वहीं इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा

विधानसभा उपचुनाव के बाद नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को बेताब AAP!

पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी को 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत मिली थी। वहीं एक सीट (बरनाला) पर ‘आप’ उम्मीदवार लगभग दो हजार वोटों के करीबी अंतर से चुनाव हार गए थे। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव में ‘आप’ के इस प्रदर्शन की चर्चा चारो तरफ हुई। विधानसभा उपचुनाव में बेहतर करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब नगर निगम चुनाव में विजय परचम लहराने को बेताब है। देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेतृत्व में ‘आप’ नगर निगम चुनाव में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026