CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी का कैडर लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अन्य दलों के नेता भी सीएम भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आप का हिस्सा बन रहे हैं। इसी क्रम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मजीथा विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ आप का साथ पकड़ा है। सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में इन नेताओं ने आप की सदस्यता ली है। जनाधार वाले नेताओं की आप में मौजूदगी पार्टी के कैडर को और मजबूत करेगी जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिल सकता है।
पंजाब CM Bhagwant Mann की मौजूदगी में कई दिग्गजों ने थामा AAP का दामन
मजीथा इलाके से आने वाले कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने आज आप का दामन थाम लिया। सीएम भगवंत मान ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया है।
ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ!
ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਮਾ ਮਜੀਠਾ, ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਾਲੀ ਮਜੀਠੀਆ, ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੋਗਾ ਮਜੀਠੀਆ, ਅਪਰਮਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅੱਪੂ ਮਜੀਠੀਆ ਅਤੇ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਤੋਂ… pic.twitter.com/xWjsiGn38j
— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 16, 2026
इसकी जानकारी आप पंजाब के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई है। इसमें सीएम भगवंत मान नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। जिन नेताओं ने आप की सदस्यता ली है उनमें परमजीत सिंह पम्मा मजीठा, पलविंदर सिंह पाली मजीठिया, जगदीप सिंह गोगा मजीठिया, अप्रमदीप सिंह अप्पू मजीठिया और अमनदीप सिंह शामिल हैं। सीएम भगवंत मान व आप नेता तलबीर सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया गया है। इससे आप का कैडर मजबूत हुआ है।
नए नेताओं के आप में शामिल होने से मिलेगी मजबूती!
आम आदमी पार्टी में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने से पार्टी की कैडर मजबूत हुआ है। इससे आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वर्ष 2027 में पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पूर्व सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आप सत्ता वापसी के लिए पूरजोर प्रयास कर रही है। यही वजह है कि आप कैडर का मजबूत होना पार्टी के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे आने वाले चुनाव में पार्टी की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।
