---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने जीता लोगों का दिल! बुजुर्ग से लेकर महिला, युवा समेत सभी वर्गों तक पहुंचाया सीधा लाभ, ऐसे हासिल की लोकप्रियता

CM Bhagwant Mann के प्रयासों से पंजाब के सभी नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। इसका असर ये है कि पंजाब के नागरिक सशक्त होकर सूबे के विकास में योगदान दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 23, 2026 12:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बुजुर्ग से लेकर महिलाष छात्र, व्यापारी समेत सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। ये संभव हो सका है सीएम भगवंत मान के संकल्प से जिसका उद्देश्य जनसेवा है। सीएम मान लोगों तक सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इसमें प्रमुख रूप से चिकित्सकीय, शैक्षणिक, परिवहन, कृषि व अन्य योजनाएं शामिल हैं। सीएम भगवंत मान के प्रयासों का असर ये है कि सूबे के लोग मुख्यमंत्री को भर-भरकर आशीर्वाद दे रहे हैं। जनसेवा की भावना के साथ पंजाब सीएम ने ऐसी लोकप्रियता हासिल की है जिसकी बराबरी शायद ही कोई कर पाए।

बुजुर्ग से लेकर महिला, युवाओं तक सीधा लाभ पहुंचा रहे CM Bhagwant Mann

पंजाब की सभा योजनाओं का सीधा लाभ राज्य के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। इसमें बुजुर्ग से लेकर महिला, पुरुष, छात्र, व्यापारी समेत सभी वर्ग शामिल हैं। सभी तक सीएम भगवंत मान के संकल्पों से सीधा लाभ पहुंच रहा है। सिलसिलेवार ढ़ंग से देखें तो मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों का सपना साकार कर रही है।

महिलाओं के लिए आम आदमी क्लीनिक पर चिकित्सा सुविधा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाएं भी सीधा लाभ पहुंचा रही हैं। युवाओं को सरकार रोजगार देकर उनका सपना साकार कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर दे रही है। मान सरकार के ये सारे प्रयास नागरिकों के लिए वरदान हैं जो मुख्यमंत्री की लोकप्रियता में चार-चांद लगा रहे हैं।

पंजाब वासियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध मान सरकार!

मान सरकार पंजाब वासियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में तमाम तरह की योजनाएं लागू की जा रही हैं। पुलिस महकमा को सरकार का सख्त निर्देश है कि जनहित से जुड़ी बातों पर ध्यान रखा जाए। युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए ही सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है।

शासन के निर्देशानुसार पंजाब से गैंगस्टरों का सफाया किया जा रहा है। ये सारे कदम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं। जनता की सेवा में प्रतिबद्ध मान सरकार की पूरी कोशिश है कि लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे सशक्त होकर पंजाब के विकास में योगदान दें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026

Sukhbir Singh Jaunapuria

फ़रवरी 23, 2026

Delhi Viral Video

फ़रवरी 23, 2026