---Advertisement---

World Water Day 2025: जल संरक्षण के लिए सीएम Bhagwant Mann ने छेड़ी खास मुहिम! जानें पंजाब सरकार द्वारा उठाए कदम का असर

World Water Day 2025 पर हम आपको पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा उठाए गए उन कदमों के बारे में बताएंगे जिनका लक्ष्य जल संरक्षण है। पंजाब सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए हैं जिनका व्यापक रूप से सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 22, 2025 11:30 पूर्वाह्न

World Water Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

World Water Day 2025: दुनिया में आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन जिम्मेदार सरकारों या संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही खास मुहिम की चर्चा भी हो रही है, जिनका लक्ष्य जल संरक्षण है। पंजाब की Bhagwant Mann सरकार इस फेहरिस्त में अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आती है। वर्ल्ड वाटर डे 2025 पर भगवंत मान सरकार द्वारा छेड़ी गई उन खास मुहिम की चर्चा भी हो रही है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण है। इसमें नहरी पानी को गांवों तक पहुंचाना, DSR विधि को बढ़ावा देना और कई सारे प्रयास शामिल हैं। ऐसे में हम आज World Water Day 2025 इन्हीं कुछ खास मुहिम पर चर्चा करेंगे और बताएंगे कि कैसे पंजाब सरकार के कदम का सकारात्मक असर जल संरक्षण पर पड़ रहा है।

World Water Day 2025 पर जानें जल संरक्षण के लिए सीएम Bhagwant Mann द्वारा छेड़ी गई मुहिम

पंजाब में नहरी पानी को बढ़ावा देना तब खास और प्रभावी तौर पर सामने आया, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसपर जोर दिया है। वर्ल्ड वाटर डे 2025 के उद्देश्य को समझते हुए मान सरकार ने इस खास मुहिम की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य नहरी पानी को गांवों तक पहुंचाना था। इस पानी की मदद से किसान आसानी से अपने फसलों की सिंचाई कर सकते हैं और भू-जल को संरक्षित किया जा सकता है। आज पंजाब के ज्यादातर इलाकों नहरी पानी की पहुंच हो चुकी है। किसान अपने फसलों की सिंचाई आसानी से भू-जल के बजाय नहरी जल से कर रहे हैं। World Water Day 2025 का एक उद्देश्य यहां पूरा होता है। दूसरा है Bhagwant Mann सरकार द्वारा DSR विधि को बढ़ावा देना।

इस मुहिम की मदद से पंजाब सरकार उन किसानों को डीबीटी के माध्यम से नकदी प्रोत्साहन राशि दे रही है, जो धान की बुआई बगैर रोपाई के कर रहे हैं। इसे DSR विधि का नाम दिया गया है। इस मुहिम का लक्ष्य रोपाई के लिए होने वाले सिंचाई को कम कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा पंजाब सरकार लगातार World Water Day 2025 के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्रॉप रोटेशन की पक्षधर है। किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अत्याधिक सिंचाई पर निर्भर रहने वाले फसलों की बजाय कम पानी में तैयार होने वाले फसलों का चुनाव करें। ऐसी स्थिति में भू-जल संरक्षित करते हुए आर्थिक रूप से संपन्नता बढ़ेगी।

जल संरक्षण की दिशा में पंजाब सरकार द्वारा उठाए कदम का असर

मान सरकार द्वारा जल संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदम का सकारात्मक असर है। वर्तमान की स्थिति ये है कि पंजाब के दूर-दराज इलाकों में भी नहरी पानी की पहुंच हो चुकी है। लोग मान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को लेकर जागरूक हैं और नई-नई विधि को अपनाकर कृषि कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे जल सरंक्षण को गति मिल रही है जो कि World Water Day 2025 का अहम उद्देश्य भी है। पंजाब सरकार हरसंभव लोगों तक जागरुकता फैला कर इस कोशिश में जुटी है कि जल संरक्षित किया जाए, ताकि हमारे आने वाली पीढ़ियां जल संकट से न परेशान हों।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026