---Advertisement---

Qatar Indian Navy Officers: कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी, क्या रिहाई के पीछे है भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत?

Qatar Indian Navy Officers: अरब देश कतर (Qatar) ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक को रिहा कर दिया। इनमें से 7 नौसैनिक भारत वापस आ गए हैं। कतर इंडियन नेवी अधिकारियों (Qatar Indian Navy Officers) ने भारत लौटने के बाद एक पूर्व भारतीय नौसैनिकों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वहीं, ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Qatar Indian Navy Officers
Follow Us
---Advertisement---

Qatar Indian Navy Officers: अरब देश कतर (Qatar) ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक को रिहा कर दिया। इनमें से 7 नौसैनिक भारत वापस आ गए हैं। कतर इंडियन नेवी अधिकारियों (Qatar Indian Navy Officers) ने भारत लौटने के बाद एक पूर्व भारतीय नौसैनिकों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वहीं, भारत सरकार ने भी कतर के इस निर्णय का स्वागत किया। इसके साथ ही सोमवार की सुबह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत हुई।

Qatar Indian Navy Officers ने की भारत सरकार की प्रशंसा

भारत लौटे एक पूर्व भारतीय नौसैनिक ने कहा, ‘हमने दोबारा भारत लौटने के लिए लगभग 18 महीनों का लंबा इंतजार किया है। हम पीएम मोदी के बेहद आभारी हैं। उनके निजी दखल और कतर के साथ रिश्तों के बिना ये बिल्कुल भी नहीं हो सकता था। हम सभी कोशिशों के लिए दिल से भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। सभी प्रयासों के बिना आज का दिन देखना मुमकिन नहीं था।‘

जानिए क्या है पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कतर की इंटेलीजेंस एजेंसी स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने 30 अगस्त 2022 को 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी अधिकारी कतर की नौसेना को ट्रेनिंग देने वाली एक निजी कंपनी दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसलटेंसी में काम करते थे।

Qatar में क्यों हुई इनकी गिरफ्तारी

फिर गिरफ्तारी के लगभग 14 महीने बाद अक्टूबर 2023 में इन सभी अधिकारियों को 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को कतर में जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, भारत सरकार के दखल के बाद 28 दिसंबर 2023 को मौत की सजा को कम करके उम्रकैद में बदल दिया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों पर इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन पर कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट की जानकारी को इजराइल को देने का आरोप लगा था।

रिहाई भारत के लिए बड़ी जीत

वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि बीते साल 1 दिसंबर को पीएम मोदी औऱ कतर के अमीर तमीम बिन हमद के बीच एक अहम बैठक हुई थी। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इसी बैठक में सभी 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। ऐसे में अब इन सभी की भारत वापसी एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026