Rahul Gandhi: कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ कांग्रेस नेता ने छात्रों की गूंज इवेंट में हिस्सा लिया और इस दौरान उनके साथ एक स्किट करते हुए दिखे। जहां कॉमेडियन पीएम मोदी की नकल करते हुए नजर आए। उन्होंने साथ में कई विदेशी मंत्रियों के साथ भी मुलाकात को फिल्माया लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को असंस्कारी नाराज फूफा और कांग्रेस को जोकर तक बता दिया। राजनीतिक गलियारे में यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि अब कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए स्टूडेंट के खिलाफ एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है।
पीयूष गोयल ने राहुल गांंधी पर किया वार
असंस्कारी नाराज़ फूफा!
The irony writes itself. The need to come on stage every now and then just to drag Prime Minister Modi ji’s name into cheap political theatre never fails to amaze me.
Look in the mirror, Mr Rahul Gandhi. https://t.co/GfCx32dB7J
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 20, 2026
पुलकित मनी के साथ राहुल गांधी के स्किट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब भाजपा नेता पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा,”असंस्कारी नाराज़ फूफा! विडंबना अपने आप में लिखी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी का नाम सस्ते राजनीतिक नाटक में घसीटने के लिए बार-बार मंच पर आने की ज़रूरत मुझे हमेशा हैरान करती है।
आईने में देखो, मिस्टर राहुल गांधी।”
बीजेपी ने कांग्रेस को जोकर कह कर राहुल गांधी की लगाई फटकार
क्या आपको बुज़ुर्ग माताजी और भारत के प्रधानमंत्री का मज़ाक उड़ाते हुए ज़रा भी शर्म नहीं आती? https://t.co/EtRy6YzJyG pic.twitter.com/CDLPz4OQ9M
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 20, 2026
दूसरी तरफ भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या आपको बुज़ुर्ग माताजी और भारत के प्रधानमंत्री का मज़ाक उड़ाते हुए ज़रा भी शर्म नहीं आती?” उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकर की पार्टी बन गई है! वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं…. RIP मैंने सोचा भी नहीं था कि जो पार्टी लगभग छह दशकों तक सत्ता में रही, वह ऐसे सर्कस में बदल जाएगी जो अपने ही सिकुड़े हुए समर्थकों का मनोरंजन करने में व्यस्त है। भारतीयों को गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय चुने हुए नेता हैं!”
कांग्रेस नेता ने Rahul Gandhi का दिया साथ
कल राहुल गांधी जी ने उस सिस्टम का राज़ खोला, जो छात्रों को दबा रहा है।
यह सिस्टम कौन है? BJP-RSS के वे लोग, जिनका पूरे देश की व्यवस्था पर क़ब्ज़ा है। शिक्षा पर, economy पर, राजनीति पर और संस्थाओं पर। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट बना दिया है।
इस सिस्टम को… https://t.co/TY4nAfEJCa
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 20, 2026
वहीं इस सबके बीच अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने x पर राहुल गांधी के एक पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “कल राहुल गांधी जी ने उस सिस्टम का राज़ खोला, जो छात्रों को दबा रहा है। यह सिस्टम कौन है? BJP-RSS के वे लोग, जिनका पूरे देश की व्यवस्था पर क़ब्ज़ा है। शिक्षा पर, इकोनॉमी पर, राजनीति पर और संस्थाओं पर। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट बना दिया है। इस सिस्टम को छात्रों से ख़तरा है। आज छात्र सवाल पूछ रहे हैं, जवाबदेही मांग रहे हैं। अब राहुल जी उनके साथ खड़े हैं, छात्रों का डर ख़त्म हो चुका है। पूरे देश में उनकी आवाज़ गूंज रही है।”
सोशल मीडिया पर फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं।
