---Advertisement---

Rahul Gandhi ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद सदस्यों के साथ की बैठक, मणिपुर के मुद्दे पर भी की बात

Rahul Gandhi: मौजूदा समय में राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर है इस दौरान उन्होंने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर का मुद्दा भी उठाया था।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 8, 2023 10:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: 5 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूरोप के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में उन्होंने 7 सितंबर यानी गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें मणिपुर में मानव अधिकार की स्थिति का मुद्दा भी शामिल था। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, ऐसा बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी की यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ बैठक में मणिपुर की चर्चा सफल रही। ‌

गोलमेज सम्मेलन में राहुल गांधी ने लिया हिस्सा

कांग्रेस पार्टी ने इस बैठक के बारे में बताते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया. सांसद अलविना अलमेत्सा और सांसद पियरे लारौतुरौ ने इसकी मेजबानी की। यूरोपीय सांसदों के सदस्यों के साथ बातचीत के बाद राहुल गांधी ने बेल्जियम स्थित भारतीय प्रवासियों के साथ रात का डिनर किया। इस दौरान उन्होंने उनके साथ बातचीत भी की। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, आज राहुल गांधी बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उद्योगपतियों के साथ बैठक और मीडिया से बातचीत करेंगे।

फ्रांस की राजधानी के लिए हो सकते है रवाना

साथी अगर उनके आगे शेड्यूल की बात की जाए तो, राहुल गांधी आज फ्रांस की राजधानी के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर 9 सितंबर को फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे। वही 10 सितंबर को राहुल गांधी नीदरलैंड्स के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि नीदरलैंड्स में राहुल गांधी 400 साल पुरानी लीडेन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। इसी के साथ में इस यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। वही 11 सितंबर को राहुल गांधी नॉर्वे जाएंगे और वहां ओस्लो में देश के सांसदों से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ वो नॉर्वे में भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026