---Advertisement---

Rahul Gandhi On Sanitary Pads: ‘राहुल गांधी के पीआर आउट ऑफ कंट्रोल..’सैनिटरी पैड पर नेता प्रतिपक्ष की फोटो देख मीम्स की आई बाढ़; यूजर्स जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi On Sanitary Pads: बिहार में कांग्रेस पांच लाख मुफ्त सेनेटरी पैड बाटेगी, अब पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो के कारण बवाल मच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2025 4:41 अपराह्न

Rahul Gandhi On Sanitary Pads
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi On Sanitary Pads: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर दिन ऐसी-ऐसी खबर आ रही है, जिससे बिहार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है, और बिहार की जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष की एंट्री हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बिहार दौरे पर तो नहीं है, लेकिन वह पूरे बिहार में चर्चाओं का केंद्र बने हुए है।

दरअसल बिहार में कांग्रेस ने कहा कि वह पांच लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित करेगी। हालांकि पैकेट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi On Sanitary Pads) की फोटो होने पर बीजेपी और एनडीए नेताओं ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। वहीं अब इसे लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे है। यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

सैनिटरी पैड पर नेता प्रतिपक्ष की फोटो देख मीम्स की आई बाढ़ – Rahul Gandhi On Sanitary Pads

बिहार में कांग्रेस ने कहा कि वह चुनाव से पहले पांच लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित करेगी। दरअसल पैकेट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi On Sanitary Pads) की फोटो होने पर बीजेपी और एनडीए नेताओं ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। वहीं अब मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे है एक यूजर ने लिखा कि “Rahul Gandhi का पीआर नियंत्रण से बाहर है।

अब उनका चेहरा सैनिटरी पैड पर दिखाई देता है? यह नेतृत्व नहीं, पागलपन है। इस हद तक हताशा के लिए INCIndia को शर्म आनी चाहिए”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/HK_Chronicle_/status/1941440024240910589

“बिहार में राहुल गांधी द्वारा प्रायोजित सैनिटरी पैड वितरित किए गए, जिनमें उनकी तस्वीर भी है। इरादा अच्छा है, लेकिन क्रियान्वयन अजीब है – मासिक धर्म पैड पर कौन अपनी तस्वीर लगाता है? जेडी(यू) और बीजेपी ने आलोचना की, कांग्रेस ने इसे स्वास्थ्य पहल बताकर इसका बचाव किया”।

Rahul Gandhi की फोटो पर केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने दी प्रतिक्रिया

बिहार कांग्रेस द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर वाले सैनिटरी पैड बांटे जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह गलत है। आप प्रचार के लिए किस हद तक जाने को तैयार हैं?

यह अच्छी बात है कि आप सैनिटरी पैड बांट रहे हैं, लेकिन उन पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना अजीब और अनुचित लगता है।” वहीं अभी तक इसे लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, इस मामले में कांग्रेस जमकर बीजेपी पर सवाल खड़े कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026