‘ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत..,’ PM Modi की पेट्रोल-डीजल की बचत वाले अपील पर राहुल गांधी मुखर, ‘कॉमप्रोमाइज्ड पीएम’ बोल बरसे

PM Modi की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत से जुड़ी अपील पर राहुल गांधी ने जोरदार तंज कसा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'कॉमप्रोमाइज्ड पीएम' बताते हुए उनकी अपील को नाकामी का सबूत कहा है।

PM Modi

Picture Credit: गूगल (पीएम मोदी & राहुल गांधी)

PM Modi: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के दौर का भारत में भी प्रतिकूल असर पड़ा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की शॉर्टेज हो या ईंधन संकट से जुड़ी खबरें। इन सभी को लेकर देश के कई हिस्सों में हाहाकार देखने को मिली। पीएम मोदी ने भी ताजा हालात को देखते हुए देश की जनता से बड़ी अपील कर दी है। पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का तंज भी सामने आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को ‘कॉमप्रोमाइज्ड पीएम’ बताते हुए जोरदार निशाना साधा है। पेट्रोल-डीजल की बचत, वर्क फ्रॉम होम, सोना न खरीदने की अपील को राहुल गांधी ने नाकामी का सबूत बताया है।

प्रधानमंत्री की अपील पर राहुल गांधी का जोरदार निशाना

देशवासियों से पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल की बचत करने और सोना की खरीदने कम करने की अपील की है। इस पर राहुल गांधी ने निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी की अपील पर कहा कि “मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब कॉमप्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं।”

पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष पर क्या बोले PM Modi?

ईरान पर इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों ने पश्चिम एशिया की स्थिति नाजुक कर दी है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित है जिसकी वजह से पूरे एशिया में ईंधन संकट देखने को मिला है। गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने बीते कल देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने, सोना न खरीदने, मेट्रो व अन्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यमों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम मोदी ने ये बातें तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Exit mobile version