---Advertisement---

Rahul Gandhi ने Bharat Jodo Nyay Yatra में PM Modi पर साधा निशाना, बोले- ‘भारत में पाकिस्तान से अधिक बेरोजगारी’

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) कर रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रविवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी (PM Modi) को जमकर निशाने पर लिया और कई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2024 6:43 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) कर रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रविवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी (PM Modi) को जमकर निशाने पर लिया और कई कटाक्ष किए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले लिए। इसकी वजह से छोटे कारोबारियों का काम खत्म हो गया।

Rahul Gandhi ने PM Modi पर साधा निशाना

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की रणनीतियों की वजह से भारत में पाकिस्तान, भूटान और बांग्लादेश से अधिक बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत में पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी बेरोजगारी है। यहां यह संख्या 23 फीसदी और वहां 12 फीसदी है।’

40 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी- Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि देश में बीते 40 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी अभी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘इन वर्गों के खिलाफ अन्याय और देश में फैल रही ‘नफरत’ के कारण ही यात्रा के नाम में ‘न्याय’ जोड़ा गया।’

उन्होंने सैनिकों, विशेष तौर पर अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं के प्रति अफसोस जताया। राहुल ने कहा कि इन्हें जरूरी आवश्यकताओं से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को देश के लिए जान देने के बाद भी शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कही ये बात

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि देश में जिन छोटे उद्योगों से रोजगार पैदा होते थे, मोदी सरकार की तरफ से लागू किए गए नोटबंदी और जीएसटी की वजह से वह सभी कारोबार खत्म हो गए हैं। देश में बड़े –बड़े कारोबारियों का एकाधिकार हो गया है। देश के पीएम ने सारी संपत्ति को एक ही उद्योगपति को सौंप दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026