---Advertisement---

बालासोर रेल हादसे पर Rahul Gandhi का केंद्र पर निशाना, ट्वीट कर कहा- ‘ जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती सरकार’

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस हादसे के लिए रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वही इसके ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 4, 2023 10:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस हादसे के लिए रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वही इसके साथ ही उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी घटना को भयावह बताते हुए मोदी सरकार और रेल मंत्री को निशाने पर लिया ।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालासोर रेल हादसे ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि ” 270+ मौतों के बाद भी कोई जबावदेही नहीं। …मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती। …प्रधानमंत्री को फौरन रेलमंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।”

प्रियंका गांधी ने दिलाई नैतिकता की याद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि “भयानक ट्रेन दुर्घटना को हुए 24 घण्टे से अधिक बीत चुके हैं। क्या मानवीय व नैतिक आधार पर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की जबावदेही नहीं तय की जानी चाहिए? विशेषज्ञों , संसदीय समिति CAG रिपोर्ट की चेतावनियों व सुझावों को नजरअंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है? रेलवे में खाली पड़े पदों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फंड की कमी के लिए जिम्मेदारी तय होगी। जबकि लाल बहादुर शास्त्री, नीतीश कुमार, माधवराव सिंधिया के नैतिक रास्ते का इस्तेमाल करते हुए क्या रेलमंत्री को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

कांग्रेस ने बताया घटना मानव निर्मित

कांग्रेस नेता एवं सांसद शक्तिसिंह गोहिल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रचार एवं मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए दुर्घटना पर आरोप लगाया कि यह हादसा मानव निर्मित त्रासदी है। यह घोर लापरवाही, सिस्टम में गंभीर कमियां, अक्षमता और मोदी सरकार की ‘सब कुछ पता होने ‘ की अहंकारी आत्ममुग्धता का परिणाम है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026