---Advertisement---

Rahul Gandhi Train Travel: स्लीपर बोगी में सफर करते नजर आए, वायरल वीडियो में दिखी खास झलक

Rahul Gandhi Train Travel: स्लीपर बोगी में सफर करते नजर आए, राहुल गांधी सोशल मीडिया पर छाए 'जननायक'

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 25, 2023 3:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Train Travel: देश में चारों तरफ चुनावी माहौल तैयार होने लगा है जिधर भी देखो उधर नेता ही नेता नजर आता है।

ट्रेन में पहुंचे राहुल गांधी


Rahul Gandhi Train Travel: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे लोगों से मिलने की और उनकी परेशानी जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान राहुल गांधी का ट्रेन में सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें राहुल गांधी आम लोगों के बीच बैठकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी जनता के जाकर बीच जाकर उनकी परेशानियों का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार जनता का रुख किसकी तरफ है।

सोशल मीडिया पर छाए ‘जननायक’


बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई, जिसमें बताया गया कि राहुल गांधी बिलासपुर से रायपुर जा रहे हैं। कांग्रेस के हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर में राहुल गांधी को ‘जननायक’ लिखकर संबोधित किया गया।

वहीं न्यूज़ एजेंसी एएनआई की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी स्लीपर क्लास की बोगी में यात्रियों के बीच नजर आ रहे हैं। और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग राहुल के पास आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Leave a Comment