Rain Alert 10 October 2026: मानसून का असर अभी भी कई राज्यों में आईएमडी की तरफ से बताया जा रहा है जहां आने वाले समय में मौसम का रुख बदलने वाला है। निश्चित तौर पर दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक के लिए सावधानी की घंटी जारी की जा रही है लेकिन इस सब के बीच आखिर आपके शहर में नवरात्रि की शुरुआत से पहले कैसा होने वाला है मौसम का हाल। रेन अलर्ट 10 अक्टूबर 2026 में 23 राज्यों के लिए खतरा बताया गया है जहां दिल्ली में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली के लिए क्या है मौसम का हाल
रेन अलर्ट 10 अक्टूबर 2026 की बात करें तो निश्चित तौर पर दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। हल्की फुल्की बारिश के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बताया गया है तो वहीं हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है।
यूपी और बिहार में मौसम का देखें हाल
इसके साथ ही अगर उत्तर प्रदेश में मौसम की जानकारी के बारे में जिक्र करें तो मूसलाधार बारिश का अलर्ट बताया गया है जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। नोएडा से लेकर गाजियाबाद गोरखपुर में आंधी तूफान की चेतावनी है। इसके साथ ही बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा देखी जा सकती है।
राजस्थान से लेकर पहाड़ों में क्या है Rain Alert 10 October 2026
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है जहां न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही आंधी का अलर्ट बताया गया है। तेज बारिश की वजह से खतरा है। पहाड़ों में घूमने के लिए अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो भारी बारिश का अनुमान बताया गया है जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
23 राज्यों में IMD ने दिया खतरे की घंटी
इसके साथ ही आइएमडी के द्वारा जारी किए गए अलर्ट दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के लोगों को संभालकर रहने के लिए कहा गया है।







