---Advertisement---

Rain Alert 14 August 2026: 15 राज्यों में काले बादल और आंधी-तूफान का दिख सकता है डबल तांडव, दिल्ली से लेकर यूपी के लोग जानें खतरा

Rain Alert 14 August 2026: उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, बिहार तक मौसम का हाल काफी खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में आपके यहां जानिए बारिश की क्या है स्थिति और कहां के लिए आईएमडी ने खास सावधान रहने कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 6:05 अपराह्न

Rain Alert 14 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 14 August 2026: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मौसम का क्या हाल रहने वाला है और कहां बारिश तो कहा आपके लिए संभल कर रहने को कहा गया है। आईएमडी ने बताया कि रेन अलर्ट 14 अगस्त 2026 में किन 15 राज्यों में सतर्कता बरतने का अलर्ट है। किसे तूफान और आंधी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कहीं आपका राज्य तो खतरे के घेरे में नहीं है। आईएमडी की तरफ से राज्य के लिए विशेष सूचना जारी की गई और बताया गया कि 14 अगस्त को आखिर बारिश का प्रकोप कैसा रहने वाला है।

किन 15 राज्यों में बारिश का कहर

आईएमडी की तरफ से 15 राज्यों के लिए भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया और उनमें से कई जगह पर चक्रवाती तूफान की वजह से असर देखने को मिलने वाला है। दरअसल दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ तापमान में गिरावट हो सकती है।

जानें किस लेवल पर है दिल्ली में खतरा

दिल्ली में रेन अलर्ट 14 अगस्त 2026 की बात करें तो तूफानी बारिश की संभावना बताई गई है जहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। बताया जा रहा है कि दिन भर काले बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्का बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या है बारिश की स्थिति

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो कहां जा रहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है और नोएडा से लेकर गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, गोंडा, मिर्जापुर तक खतरे के घेरे में बताया जा रहा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार के लिए क्यों है Rain Alert 14 August 2026 का खतरा

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो बेगूसराय से लेकर समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा सहित ज्यादातर जिलों में आंधी चलने के साथ-साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा देखी जाएगी।

मध्य प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक कहां होगी बारिश

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल काफी खतरनाक रहने वाला है जहां तूफानी हवा 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है तो राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में तूफान के साथ-साथ बारिश-आंधी का खतरा बताया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में तेज बारिश आंधी और तूफान के साथ-साथ भूस्खलन भी हो सकता है। ऐसे में सावधान रहे। झारखंड से लेकर जम्मू कश्मीर में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है तो वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ तेज बारिश देखी जा सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 13, 2026

कल का मौसम 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

DA Hike

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Bullet Train

अगस्त 13, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 13, 2026