---Advertisement---

Rain Alert 18 June 2026: बिहार, यूपी में बारिश, बिजली गिरने से मंडराया मौत का खतरा, तो राजस्थान समेत इन राज्यों में तेज तूफान की आशंका से सहमे लोग, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 18 June 2026: हार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 17, 2026 7:02 अपराह्न

Rain Alert 18 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 18 June 2026: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। विभाग ने भूस्खलन, बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पहाड़ों पर लगातार बारिश होती है तो नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, और बाढ़ स्थिति बन सकती है, जो एक चिंता का विषय है।

बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मौसम विभाग के अनुसारटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने पर घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और आसपास के जिलों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।

राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की संभावना

राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026