Rain Alert 2 Aug 2026: सावधान! बिहार में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील, तो इन राज्यों में तेज बारिश, तूफान से मचेगा हाहाकार, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 2 Aug 2026: विभाग ने राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और जलभराव का अलर्ट जारी कर दिया है।

Rain Alert 2 Aug 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 2 Aug 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। खासतौर पर बिहार, दिल्ली, एनसीआर, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटे काफी संवेदनशील माने जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। आईएमडी ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में अगले 24 घंटे सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। गंगा, कोसी, गंडक, बागमती और अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, गया, हाजीपुर, जमुई समेत कई जगहों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

झारखंड में मचेगी भयंकर तबाही

विभाग ने कल के लिए रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

उत्तर प्रदेश में 2 अगस्त को मानसून का असर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और गोंडा सहित कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version