---Advertisement---

Rain Alert 27 March 2026: सावधान! दिल्ली-एनसीआर में तूफान से बढ़ेगी मुश्किलें, तो पूर्वोतर में बिजली गिरने, भूस्खलन का रेड अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 27 March 2026: दिल्ली से लेकर पूर्वोतर तक मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 6:47 अपराह्न

Rain Alert 27 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 27 March 2026: दिल्ली-एनसीआर और आसपास इलाकों में मौसम करवट लेने जा रहा है, जो दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक बार फिर राजधानी में तूफान, भीषण बारिश की स्थिति बन सकती है। विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन लोगों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि विभाग ने बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही पूर्वोतर राज्यों में भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विभाग ने भूस्खलन, बिजली गिरने और ठकना की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में तूफान का अलर्ट जारी – Rain Alert 27 March 2026

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय – बिजली के साथ गरज, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा), दोपहर से पहले – बिजली के साथ गरज, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा), दोपहर के बाद – बिजली के साथ गरज, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा)। शाम के समय – बिजली के साथ गरज, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ गरज और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। वहीं एनसीआर में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पूर्वोतर के कई राज्यों में विभाग की चेतावनी जारी

आईएमडी के मुताबिक 27-28 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 27-29 तारीख के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है। 27-29 तारीख के दौरान असम और मेघालय में, 28, 29 मार्च और 1 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और 29 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भयंकर बारिश की संभावना है। यानि देशभर के कई राज्यों में मौसम की आंख मिचौली जारी है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।

दक्षिण राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

29 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 28 और 29 मार्च को केरल और माहे में, 26 से 30 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में, 27 से 30 मार्च के दौरान रायलसीमा में, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 से 30 मार्च के दौरान तटीय कर्नाटक में और 30 मार्च को केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना है। 27 मार्च को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

APSSB Recruitment 2026

मार्च 26, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 26, 2026

कल का मौसम 27 March 2026

मार्च 26, 2026

Alireza Tangsiri

मार्च 26, 2026

Noida International Airport

मार्च 26, 2026

मार्च 26, 2026