---Advertisement---

Rain Alert 27 September 2026: तूफान ‘अर्नब’ के हाहाकार से मानसून की वापसी भी 17 राज्यों को हिलाया, दिल्ली-यूपी और बिहार सहित यहां बरसेगी आफत

Rain Alert 27 September 2026: मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि किन जगहों पर सबसे ज्यादा बारिश की वजह से परेशानी होने वाली है और कहां मौसम अपना तेवर दिखाने के लिए तैयार है। जानिए क्या है हाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2026 6:08 अपराह्न

Rain Alert 27 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 27 September 2026: मानसून की विदाई होने के लिए तैयार है लेकिन कहीं ना कहीं अभी भी कई शहरों में आफत की घंटी बज रही है। मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर 19 राज्यों में खतरा बताया गया है जहां तूफान अर्नब की वजह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन देखने को मिलेगा। इस सब के बीच किन शहरों में आफत की बारिश हो सकती है और कहां हालात पर सावधानी बरतना जरूरी बताया गया है। रेन अलर्ट 27 सितंबर 2026 में पूर्वी भारत और दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रहने वाला है।

दिल्ली के लिए क्या है Rain Alert 27 September 2026 में खतरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्या बारिश को दौर थम गया है अगर इसका जवाब जानें तो आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, चंडीगढ़ में भी तेज बारिश होने की संभावना बताई गई है। जहां गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं दिल्ली से सटे हुए नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा जहां बादलों की आवाजाही दिनभर बनी रहेगी।

यूपी और बिहार के लोगों के लिए सुनामी का खतरा कितना

पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से आफत देखने को मिल सकती है जहां अलग-अलग जगह पर तूफान और आंधी का खतरा बताया गया है। 70 से 75 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा सकता है। बिहार में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही कई जगह पर बिजली गायब होने की समस्या दिख सकती है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में क्या है रेन अलर्ट

झारखंड में मौसम के हाल की बात करें तो 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश और आंधी की चेतावनी आईएमडी की तरफ से जारी की गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है।

पहाड़ो में क्या है बारिश का खतरा

घूमने जाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही बारिश और तूफान का खतरा बताया गया है। जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है तो वहीं उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही लैंडस्लाइड और बारिश आंधी का अलर्ट बताया गया है। जम्मू कश्मीर में भी आंधी बारिश की वजह से परेशानी हो सकती है।

खतरे के घेरे में है ये राज्य

पंजाब के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलने वाला है तो ऐसे में जहां तक हो सके बाहर निकलने से पहले सावधान रहें। जहां मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर डिप्रेशन के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम भी खतरे में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026