---Advertisement---

Rain Alert 29 March 2026: मौसम विभाग के भीषण अलर्ट से बिहार, यूपी के किसानों की बढ़ी चिंता, तो इन जगहों आसमानी आफत से मचेगा तांडव

Rain Alert 29 March 2026: : देशभर में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है, जो एक चिंता का विषय बना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2026 6:28 अपराह्न

Rain Alert 29 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 29 March 2026: देशभर में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है, जो एक चिंता का विषय बना है, खासकर किसानों के लिए, बता दें कि अभी लगातार फसलों की कटाई हो रही है, लेकिन मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। बिहार में तो आसमानी आफत तो कई जिंदगियां निगल चुका है। साथ ही जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ था। इसी बीच अब विभाग ने बिहार, यूपी, झारखंड समेत कई जगहों पर भीषण बारिश, ठनका, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कैसे रहने वाला है?

बिहार, यूपी में किसानों की बढ़ेगी चिंता

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। विभाग के मुताबिक आरा, बक्सर, छपरा, हाजीपुर,  भागलपुर, सासाराम समेत कई जगहों पर विभाग ने आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, आंधी-तूफान के साथ बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और ठनका का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी है कि इस दौरान खेतों में ना रहें। इसके अलावा अगर झारखंड की बात करें तो चाईबासा, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

केरल और माहे में 29 और 30 तारीख को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है; तमिलनाडु में 29 मार्च को और तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है।

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम का मिजाज ऐसी ही रहने वाला है, जिससे कई राज्यों की टेंशन बढ़ने लगी है। खासी खेती करने वाले राज्यों में विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026